sultanpur

Mar 29 2024, 02:37

*मुकदमों का स्थानांतरण होने के कारण वकीलों ने भरी हुंकार,हड़ताल जारी*
सुल्तानपुर,दीवानी न्यायालय से कादीपुर व अखंड नगर थाने का मुकदमा कादीपुर स्थित सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट में भेजे जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को आयोजित महासम्मेलन में वकीलों ने हुंकार भरी। वकीलों ने मामले को लेकर न्यायिक कार्य का बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया है। शनिवार को दीवानी न्यायालय स्थित अधिवक्ता संघ भवन में होने वाली बैठक में अगली रणनीति तय की जाएगी। विगत 12 मार्च से कार्य बहिष्कार जारी है। मामले को लेकर वकीलों के कार्य बहिष्कार से अदालतों में मुकदमों की सुनवाई ठप रही। इससे मुकदमों की पैरवी करने आने वाले वादकारी है परेशान

sultanpur

Mar 28 2024, 19:32

*चुनावी बांड ने भाजपा के भ्रष्टाचार को किया उजागर : अभिषेक सिंह राणा*
*होली मिलन समारोह के दौरान गठबंधन प्रत्याशी ने कांग्रेसियों से किया परिचय प्राप्त दिया चुनावी मंत्र*

*गठबंधन के कार्यकर्ता व नेता भीम निषाद बनाकर लड़े चुनाव : भीम निषाद*

सुल्तानपुर,बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के प्रांगण में होली मिलन समारोह, नवगठित जिला व शहर कॉंग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक और इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी भीम निषाद के साथ कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम अपरान्ह 12 बजे से जिला कार्यालय प्रांगण में शुरू हुआ,दोपहर लगभग 2 बजे के आसपास कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी भीम निषाद सपा के दर्जनों कार्यकर्ता व नेताओं के साथ कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। जहां प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी अर्जुन पासी, प्रदेश महासचिव एवं जोनल प्रभारी योगेंद्र मिश्र जिला कॉर्डिनेटर सुरेश सिंह मुन्ना,वरिष्ठ नेता प्रमोद मिश्र की मौजूदगी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं ने गठबंधन प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया, तत्पश्चात अबीर गुलाल लगाकर एवं मिष्ठान खिलाकर गठबंधन प्रत्याशी को कांग्रेसियों ने होली की मुबारकबाद एवं बधाई दी। वही जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता व नेताओं ने कार्यालय के प्रांगण में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर अथवा मिठाई खिलाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। होली मिलन समारोह कार्यक्रम संपन्न होने के बाद इंडिया गठबंधन लोकसभा प्रत्याशी भीम निषाद ने जिला कांग्रेस कमेटी शहर कांग्रेस कमेटी युवा कांग्रेस कमेटी एवं अन्य फ्रंटल के नेताओं के साथ बैठक कर उनका परिचय प्राप्त किया तत्पश्चात चुनावी रणनीति की तैयारी में जुट गए। परिचात्मक बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने किया। बैठक के दौरान इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी भीम निषाद ने सभी जनपद वासियों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गठबंधन का एक-एक कार्यकर्ता व नेता भीम निषाद बनाकर चुनाव लड़ेगा। गठबंधन के सभी साथी भीम निषाद बनाकर चुनाव मैदान में उतरेंगे तो निश्चित रूप से आने वाला समय आपका होगा। वही उन्होंने कहा कि देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में है इसे बचाना हम सबका कर्तव्य है। यह लड़ाई देश से संविधान बचाने की है, देश में महंगाई बेरोजगारी चरम सीमा पर है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लोग महंगाई बेरोजगारी रोजगार के मुद्दे पर कोई बात करने को तैयार नहीं है इसलिए देश की जनता इस बार भारतीय जनता पार्टी का देश से सफाया करेगी और इंडिया गठबंधन की देश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी, शहर कांग्रेस कमेटी,युवा कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेस की विभिन्न प्रकोष्ठ की कमेटी अत्यधिक मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है। गठबंधन प्रत्याशी भीम निषाद को जिताने के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता व नेता जी जान जुटा देगा, कांग्रेस का कार्यकर्ता व नेता क्षेत्र में जाकर जनता के सामने भाजपा की जन विरोधी नीतियों को बताकर उनके भ्रष्टाचार उजागर करने का काम करेंगे। वहीं उन्होंने कहा की चुनावी बॉन्ड ने भाजपा के भ्रष्टाचार को उजागर कर दिया जनता समझ चुकी है देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी में भारतीय जनता पार्टी शुमार है। समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव सलाउद्दी, पूर्व सांसद एवं इसौली विधायक मो ताहिर खान, प्रमोद मिश्रा, कृष्ण कुमार मिश्रा मुन्नू,लक्ष्मी कांत मिश्र, लाल पद्माकर सिंह, हौसिला भीम, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी फिरोज अहमद, निकलेश सरोज, विनय विक्रम सिंह, युवा कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष विपिन कनौजिया, उपाध्यक्ष मानस तिवारी, सेवा दल जिलाध्यक्ष अरूण तिवारी,मिर्जा अकरम बेग,सुब्रत सिंह सनी आदि लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता नफीस फारूकी ने किया। इस मौके पर राहुल त्रिपाठी, ओपी चौधरी, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह,अमोल बाजपेई,सुब्रत सिंह सनी, पवन मिश्रा कटांवा, अनवर अंसारी,योगेश सिंह, अशोक सिंह, नितिन मिश्रा, मानिकचंद श्रीवास्तव, सिराज अहमद भोला, ओमप्रकाश चौटाला, ममनून आलम, मनोज कुमार तिवारी, अनिल कुमार सिंह, विजयपाल, मोहित तिवारी, ऋषभ पाठक, अनवर शाही, हाजी फिरोज अहमद, जुनूर अहमद, नंदलाल मोर्य, इमरान मोनू, विभू पांडे, अरशद पवार,, संतोष तिवारी, प्रदीप सिंह,उमाकांत त्रिपाठी कैप्टन, डीसी पाण्डेय, ओपी दूबे, बलराम तिवारी, योगेश पांडे, सोहेल खान,अमित सिंह, शाहबाज खान, प्रेम प्रकाश अग्रहरि, राहुल मिश्रा, महेश मिश्रा, रब्बान हाशमी, राम सुमेर, हौसला पांडे, गोलू सिंह, अजय सिंह, राजकुमार शर्मा, गुड्डू जायसवाल, अर्श खान लकी, असलम अंसारी, संतोष तिवारी, प्रदीप सिंह, हरिप्रसाद पाठक, विजय चतुर्वेदी, मोहम्मद अकील,राम कुमारी, रामफल, सर्वेंद्र बहादुर,मीनू यादव, शाहिद भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। बाइट अभिषेक सिंह राणा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बाइट -मो ताहिर विधायक इसौली सपा बाइट -रघुवीर यादव सपा जिलाध्यक्ष

sultanpur

Mar 28 2024, 19:19

*होली मिलन समारोह के दौरान गठबंधन प्रत्याशी ने कांग्रेसियों से किया परिचय प्राप्त दिया चुनावी मंत्र*
*गठबंधन के कार्यकर्ता व नेता भीम निषाद बनाकर लड़े चुनाव : भीम निषाद*

*चुनावी बांड ने भाजपा के भ्रष्टाचार को किया उजागर : अभिषेक सिंह राणा*

सुल्तानपुर,बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के प्रांगण में होली मिलन समारोह, नवगठित जिला व शहर कॉंग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक और इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी भीम निषाद के साथ कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम अपरान्ह 12 बजे से जिला कार्यालय प्रांगण में शुरू हुआ, दोपहर लगभग 2 बजे के आसपास कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी भीम निषाद सपा के दर्जनों कार्यकर्ता व नेताओं के साथ कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी अर्जुन पासी, प्रदेश महासचिव एवं जोनल प्रभारी योगेंद्र मिश्र जिला कॉर्डिनेटर सुरेश सिंह मुन्ना,वरिष्ठ नेता प्रमोद मिश्र की मौजूदगी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं ने गठबंधन प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया, तत्पश्चात अबीर गुलाल लगाकर एवं मिष्ठान खिलाकर गठबंधन प्रत्याशी को कांग्रेसियों ने होली की मुबारकबाद एवं बधाई दी। वही जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता व नेताओं ने कार्यालय के प्रांगण में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर अथवा मिठाई खिलाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। होली मिलन समारोह कार्यक्रम संपन्न होने के बाद इंडिया गठबंधन लोकसभा प्रत्याशी भीम निषाद ने जिला कांग्रेस कमेटी शहर कांग्रेस कमेटी युवा कांग्रेस कमेटी एवं अन्य फ्रंटल के नेताओं के साथ बैठक कर उनका परिचय प्राप्त किया तत्पश्चात चुनावी रणनीति की तैयारी में जुट गए। परिचात्मक बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने किया। बैठक के दौरान इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी भीम निषाद ने सभी जनपद वासियों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गठबंधन का एक-एक कार्यकर्ता व नेता भीम निषाद बनाकर चुनाव लड़ेगा। गठबंधन के सभी साथी भीम निषाद बनाकर चुनाव मैदान में उतरेंगे तो निश्चित रूप से आने वाला समय आपका होगा। वही उन्होंने कहा कि देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में है इसे बचाना हम सबका कर्तव्य है। यह लड़ाई देश से संविधान बचाने की है, देश में महंगाई बेरोजगारी चरम सीमा पर है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लोग महंगाई बेरोजगारी रोजगार के मुद्दे पर कोई बात करने को तैयार नहीं है इसलिए देश की जनता इस बार भारतीय जनता पार्टी का देश से सफाया करेगी और इंडिया गठबंधन की देश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी, शहर कांग्रेस कमेटी,युवा कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेस की विभिन्न प्रकोष्ठ की कमेटी अत्यधिक मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है। गठबंधन प्रत्याशी भीम निषाद को जिताने के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता व नेता जी जान जुटा देगा, कांग्रेस का कार्यकर्ता व नेता क्षेत्र में जाकर जनता के सामने भाजपा की जन विरोधी नीतियों को बताकर उनके भ्रष्टाचार उजागर करने का काम करेंगे। वहीं उन्होंने कहा की चुनावी बॉन्ड ने भाजपा के भ्रष्टाचार को उजागर कर दिया जनता समझ चुकी है देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी में भारतीय जनता पार्टी शुमार है। समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव सलाउद्दी, पूर्व सांसद एवं इसौली विधायक मो ताहिर खान, प्रमोद मिश्रा, कृष्ण कुमार मिश्रा मुन्नू,लक्ष्मी कांत मिश्र, लाल पद्माकर सिंह, हौसिला भीम, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी फिरोज अहमद, निकलेश सरोज, विनय विक्रम सिंह, युवा कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष विपिन कनौजिया, उपाध्यक्ष मानस तिवारी, सेवा दल जिलाध्यक्ष अरूण तिवारी,मिर्जा अकरम बेग,सुब्रत सिंह सनी आदि लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता नफीस फारूकी ने किया। इस मौके पर राहुल त्रिपाठी, ओपी चौधरी, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह,अमोल बाजपेई,सुब्रत सिंह सनी, पवन मिश्रा कटांवा, अनवर अंसारी,योगेश सिंह, अशोक सिंह, नितिन मिश्रा, मानिकचंद श्रीवास्तव, सिराज अहमद भोला, ओमप्रकाश चौटाला, ममनून आलम, मनोज कुमार तिवारी, अनिल कुमार सिंह, विजयपाल, मोहित तिवारी, ऋषभ पाठक, अनवर शाही, हाजी फिरोज अहमद, जुनूर अहमद, नंदलाल मोर्य, इमरान मोनू, विभू पांडे, अरशद पवार,, संतोष तिवारी, प्रदीप सिंह,उमाकांत त्रिपाठी कैप्टन, डीसी पाण्डेय, ओपी दूबे, बलराम तिवारी, योगेश पांडे, सोहेल खान,अमित सिंह, शाहबाज खान, प्रेम प्रकाश अग्रहरि, राहुल मिश्रा, महेश मिश्रा, रब्बान हाशमी, राम सुमेर, हौसला पांडे, गोलू सिंह, अजय सिंह, राजकुमार शर्मा, गुड्डू जायसवाल, अर्श खान लकी, असलम अंसारी, संतोष तिवारी, प्रदीप सिंह, हरिप्रसाद पाठक, विजय चतुर्वेदी, मोहम्मद अकील,राम कुमारी, रामफल, सर्वेंद्र बहादुर,मीनू यादव, शाहिद भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

sultanpur

Mar 28 2024, 16:44

*हेलो चैंप्स स्कूल सीताकुंड सुल्तानपुर के प्रांगड में स्नातकोत्तर दिवस की धूम धाम*
सुललतनपुर,हेलो चैंप्स स्कूल,सीताकुंड, सुल्तानपुर में आयोजित स्नातकोत्तर दिवस का आयोजन विद्यालय प्रबंधक श्री संदीप सिंह जी के मार्गदर्शन में हुआ।प्रधानाचार्या सुश्री साक्षी श्रीवास्तव शिक्षा छात्रों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहन करने के लिए मौजूद थीं। स्नातकोत्तर दिवस के अवसर पर छात्रों को प्रेरित करने के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और उन्हें भविष्य की शिक्षा के बारे में भी जानकारी दी गई। शैक्षिक प्रमुख सुश्री अदिती पाण्डेय ने भी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए उपस्थित थी, बच्चों के प्रारंभिक शिक्षा के इस महान पयदान पर, हम सभी आशा करते हैं कि वे नए युग के लिए उत्साहित और तैयार हों। हमारे बच्चे न केवल पढ़ाई का संग्रह करते हैं, बल्कि एक नए युग की ओर अपने कदम बढ़ाते हैं।

sultanpur

Mar 28 2024, 12:52

*सांसद मेनका 1अप्रैल को आयेंगी संसदीय क्षेत्र,करेंगी जनता का आभार प्रकट*
सुल्तानपुर,पूर्व केंद्रीय मंत्री व सुल्तानपुर की लोकप्रिय सांसद मेनका संजय गांधी संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकने 1अप्रैल को संसदीय क्षेत्र पहुंच रही हैं।सांसद मेनका गांधी को भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने उनकी संसदीय क्षेत्र में सक्रियता और लोकप्रियता को देखते हुए उनको 38 लोकसभा क्षेत्र सुलतानपुर से दोबारा प्रत्याशी घोषित किया है।सांसद श्रीमती गांधी 2019 में 8 वीं बार सुलतानपुर से सांसद निर्वाचित हुई थी।सांसद निर्वाचित होने के बाद श्रीमती गांधी लगातार संसदीय क्षेत्र में सक्रिय रहीं और लोगों की जनसमस्याओं का निस्तारण करती रही।वह महीने में दो बार तीन-तीन दिवसीय दौरे पर जनपद आती रही। हर दौरे पर उन्होंने अलग- अलग विधानसभा क्षेत्रों में जनचौपाल लगाकर जनता से सीधा संवाद स्थापित किया।सबसे बड़ी बात यह रही कि उनके कोई भी वायदे हवा हवाई नहीं रहे।जो कहा और वादा किया उसको पूरा करके दिखाया।सांसद श्रीमती गांधी का पांच साल विकास कार्यों को लेकर भी अभूतपूर्व व उपलब्धियों भरा रहा। उन्होंने जनपदवासियों के हर सुख-दुख में भागीदारी की।मेनका संजय गांधी के सांसद बनने के बाद जनपद की जनता को सांसद का मतलब समझ में आया।वह जब भी संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आई जनता को हर बार विकास की सौगात दी।जनता का सीधे सरोकार ही मेनका गांधी की लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण रहा।सांसद मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि श्रीमती गांधी 1अप्रैल को दिल्ली से सड़क मार्ग से संसदीय क्षेत्र पहुंचेगी।सांसद श्रीमती गांधी दोबारा भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं व जनता के बीच जाकर आभार प्रकट करेंगी।

sultanpur

Mar 28 2024, 10:37

*पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल,अस्पताल में भर्ती*
सुल्तानपुर में बीती देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई।पुलिस मुठभेड़ में पंद्रह हजार के इनमिया बदमाश मान सिंह के पैर में गोली लगी है।उसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। मान सिंह व उसके एक अन्य साथी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।दोनों के पास से अवैध असलहा बरामद हुआ है। दरअसल मोतिगरपुर थाने की पुलिस बीती देर रात अपने क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से मिली जानकारी पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की और बाइक से आते हुए दो संदिग्धों को रोका तो बाइक सवार संदिग्धों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दिया। जिसपर पुलिस को भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करना पड़ा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 15 हजार रुपये के इनमिया बदमाश मान सिंह के पैर में गोली लगी और वो घायल हो गया। जबकि उसका साथी अखंड प्रताप अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। लेकिन आगे उसे जयसिंहपुर पुलिस ने घेर कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गोली लगने से घायल हुआ बदमाश मान सिंह जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है।उस पर 15 हजार का ईनाम पुलिस ने घोषित कर रखा था। मान सिंह व उसका साथी अखंड प्रताप दोनों जयसिंहपुर क्षेत्र में हुए पेट्रोल पंम्प लूट कांड में वांछित थे।जिन्हें पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है अब उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

sultanpur

Mar 27 2024, 19:58

*गोसाईगंज में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कर मतदान हेतु किया गया जागरूक।*
सुलतानपुर 27 मार्च/भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में स्वीप योजनान्तर्गत मतदाता जागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रम के तहत इण्टर कॉलेज गोसाईगंज में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्र/छात्राओं द्वारा देश के युवा मतदाताओं से मतदान हेतु जागरूक किया गया। देश के सभी मतदाताओं का कर्तव्य है कि वह अपना मतदान शत-प्रतिशत रूप से सरकार को बनाने में अवश्य दें। छात्र/छात्राओं द्वारा पोस्टर में स्लोगन के माध्यम से भी जागरूक किया गया। उक्त विद्यालयों के छात्र/छात्राओं को मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सभी से अपील किया गया कि अपने मत का प्रयोग स्वयं करे और दूसरों को भी अपने मत का प्रयोग के लिये प्रेरित करें, मतदान का प्रयोग पूर्ण रूप से निर्भय होकर करें।

sultanpur

Mar 27 2024, 17:17

*बालक की मनःस्थिति के साथ ही स्त्री हृदय की वेदना को भी बड़ी ही बखूबी वर्णन- डॉ सीमा सिंह*
(राणा प्रताप कॉलेज में रीडिंग एण्ड रिफ्लेक्शन के अंतर्गत विमर्श का आयोजन)

सुल्तानपुर,राणा प्रताप पी जी कालेज के बी.एड. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने मन्नू भंडारी कृत उपन्यास आपका बंटी का अध्ययन करने के उपरांत उस पर विचार विमर्श किया। इस अवसर पर बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ भारती सिंह, मैडम शांतिलता कुमारी, डॉ सीमा सिंह, डॉ संतोष अंश ने इस उपन्यास के पात्रो से संदर्भित विविध सवाल विद्यार्थियों से किये जिनके विद्यार्थियों ने तार्किक उत्तर दिए। डॉ भारती सिंह ने कहा कि यह उपन्यास एक नई बात, नए विचार, नई भाषा एवं नए भाव-बोध के साथ हिंदी का एक सशक्त उपन्यास है जो आज भी प्रासंगिक है। आपका बंटी उपन्यास बाल मनोविज्ञान पर लिखा एक बहुचर्चित और कालजयी उपन्यास है इसका प्रकाशन 1979 में हुआ। मैडम शांतिलता कुमारी ने बताया कि आपका बंटी' एक कालजयी उपन्यास है. इसे हिंदी साहित्य की एक मूल्यवान उपलब्धि के रूप में देखा जाता है। तलाक का निर्णय सिर्फ पति पत्नी का होता है परन्तु परिणाम निर्दोष बच्चे को झेलना पड़ता है। डॉ संतोष अंश ने कहा कि आपका बंटी उपन्यास एक ऐसी बच्चे की मनो गाथा है जो अपने मम्मी पापा के रिश्तो की डोर है, वह भी उलझा हुआ। मन्नू भंडारी ने जब या उपन्यास लिखा तब तलाक के उतने मामलें नहीं होंगे जितना आज होता है। आज बात-बात रिश्ते टूट जाया करते हैं ,और दूसरी बार हो या पहली बार फिर से रिश्ते जुड़ते भी हैं। लेकिन इन सबके बीच जिसकी जिंदगी सूनेपन की गठरी बन जाती है वह है बंटी यानि बंटी जैसे हमारे समाज मे अनेक बच्चों की। मन्नू जी ने बंटी के माध्यम से उन तमाम बच्चों की मनोदशा का अतुल्य वर्णन किया है जो माता पिता के विखराव के बीच एक मात्र डोर है। इस उपन्यास की खासियत यह है कि यह एक बच्चे की निगाहों से घायल होती संवेदना का बेहद मार्मिक चित्रण करता है। डॉ सीमा सिंह ने कहा कि मन्नू भंडारी द्वारा लिखित 'आपका बंटी' बेहद मर्मस्पर्शी, तलाक के बीच पिस रहे एक बच्चे की मनोदशा पर लिखा गया उपन्यास है। इसमें एक बालक की मनःस्थिति के साथ ही स्त्री हृदय की वेदना को भी बड़ी ही बखूबी से लिखा गया। जिन विद्यार्थियों ने इस उपन्यास के अंश का वाचन किया और विमर्श में शामिल हुए। बी.एड. प्रथम बर्ष की अंशिका सिंह ने कहा कि हम शपथ लें कि अपने आगामी जीवन में बंटी जैसी समस्याओं की पुनरावृत्ति नहीं होने देंगे। माता-पिता को बच्चों को स्वाभाविक प्यार और दुलार देना चाहिए। रश्मि यादव, ने कहा शिक्षित की अपेक्षा अशिक्षित काफी सरल होते हैं। आस्था ने कहा इस उपन्यास में बिखरते दाम्पत्य में बाल मन के अंतर्द्वंद्व का प्रभावी चित्रण है। सौरभ निषाद ने कहा बालक के संतुलित विकास के लिए परिवार में। संतुलन बनाना आवश्यक है। आस्था भट् ने कहा, माता-पिता दोनों का समान प्यार दुलार न पाकर बच्चा असंतुलित हो जाता है। प्रतीक्षा ने कहा उपन्यास में दाम्पत्य जीवन के टकराव का बच्चों पर प्रभाव का ज़िक्र है। सेजल यादव ने कहा कि आपका बंटी से बाल मनोविज्ञान को समझने का अवसर मिलता है। शाहीन अंजुम ने कहा यह बाल मनोविज्ञान पर आधारित उपन्यास है। विवेक कुमार निषाद ने कहा इस उपन्यास से हमें बालकों के अन्तर्मन को समझने में मदद मिलती है। सुधाकर तिवारी ने कहा कि आज परिवार आत्म केंद्रित हो रहे हैं, अहम बढ़ता जा रहा है दाम्पत्य जीवन में अहम की कोई जगह नहीं है। इस अवसर पर बी.एड. प्रथम वर्ष के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

sultanpur

Mar 27 2024, 17:04

*मैन आफ द मैच अभिषेक दूबे को मिला*
सुल्तानपुर,गोसाई का पुरवा सरवन गांव में आयोजित क्रीड़ा प्रकोष्ठ टीम कटका क्लब सामाजिक संस्था के द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मैच में दूबेपुर की टीम ने शंकरगढ़ को हराकर जीत दर्ज की। दूबेपुर के कप्तान ने टास जीत कर बल्लेबाजी का फैसला किया। प्रियांशु कुमार ने 32 रन की पारी की बदौलत विपक्षी टीम को छह ओवर में 65 रन का लक्ष्य दिया। बैटिंग करने उतरी टेहरा टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। अभिषेक दूबे ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटककर 49 रनों के योग पर समेट दिया। इस मौके पर बेहतरीन खेल के लिए अभिषेक दूबे को मैन आफ द मैच के प्रबल दावेदार चुना गया। मुख्यअथिति शीतला प्रसाद पांडेय ने फीता काटकर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य भूमिका में प्रधान शैलेंद्र सिंह, समाजसेवी श्याम मिश्र रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व सुमित दूबे कर रहे हैं। इस मौके पर उपस्थित संस्था अध्यक्ष सौरभ मिश्र विनम्र ने बताया कि खेल को खेलों की भावना से खेलना चाहिए। हार व जीत खेलों का अभिन्न हिस्सा है। जीत से खिलाड़ियों को अति उत्साहित तथा हार से निराश नहीं होना चाहिए । इस मौके पर उपस्थित पंकज गुप्ता, अशीष तिवारी, तेजस दुबे, नितेश दुबे, त्रिभुवन नारायण सिंह, सूरज विश्वास, अच्युत दुबे, सौरभ दुबे, देव प्रसाद दुबे रहे।

sultanpur

Mar 27 2024, 11:16

*कटका क्लब क्रीड़ा प्रकोष्ठ के द्वारा इनायतपुर और इरुल के बीच मैच,इनायतपुर विजयी हुईं*
सुल्तानपुर,कटका क्लब क्रीड़ा प्रकोष्ठ के द्वारा गोसाईगंज क्षेत्र अंर्तगत गहिला गोसाई का पुरवा में पहला मैच इनायतपुर और इरुल के बीच हुआ जिसमे इनायतपुर विजयी हुईं। दूसरी मैच में दुबेपुर और महिलो टीम में मैच में दुबेपुर टीम विजयी हुई । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्याथिति जिला पंचायत सदस्य उदराज वर्मा पंकज ने फीता काट कर कार्यक्रम शुभारंभ किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अवधेंद्र सिंह भोला प्रबंधक रहे। कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे क्रीड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह, व उपाध्यक्ष अभिषेक दूबे ने किया। इस मौके पर उपस्थित जिला पंचायत सदस्य उदराज वर्मा पंकज ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के आयोजनों से आपसी भाईचारा को बढ़ावा मिलता है। साथ ही साथ सुदूरवर्ती इलाके के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका भी मिलता है, क्योंकि गांव के युवाओं में प्रतिभा छिपी होती है। जिन्हें इस तरह के आयोजन से अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है। संस्था उपध्यक्ष त्रिभुवन नारायण सिंह ने आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उपस्थित संस्था अध्यक्ष सौरभ मिश्रा, सुमित दूबे, अशीष तिवारी, सूरज विश्वास, सर्वेश कांत वर्मा, नफीसा खातून, मोनू यादव, सुधीर यादव, सिद्धनाथ दूबे, दुधनाथ दूबे, देव प्रसाद दुबे, संतोष दूबे आदि लोग रहे।